खबरे |

खबरे |

Lusophone Festival : विदेश मंत्रालय करेगा गोवा में लुसोफोन महोत्सव का आयोजन
Published : Nov 30, 2022, 2:19 pm IST
Updated : Nov 30, 2022, 2:19 pm IST
SHARE ARTICLE
 Ministry of External Affairs to organize Lusophone Festival in Goa from 3-6 December
Ministry of External Affairs to organize Lusophone Festival in Goa from 3-6 December

इस महोत्सव का मकसद लुसोफोन देशों के साथ भारत के सम्पर्क को और मजबूत बनाना है।

 New Delhi :  विदेश मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और गोवा सरकार के साथ मिलकर गोवा में 3-6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, गोवा के लुसोफोन देशों के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं जो ओरिएंट फाउंडेशन, केमोएस इंस्टीट्यूट जैसे पुर्तगाली सांस्कृतिक संस्थानों की मौजूदगी से पोषित हुए हैं। ये संस्थाएं भारत में पुर्तगाली भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देती हैं।

बयान में कहा गया है कि इससे पुर्तगाली भाषी देशों के समुदाय (सीपीएलपी) के साथ सांस्कृतिक सहयोग एवं लोगों से लोगों के बीच सम्पर्क प्रगाढ़ बने हैं ।

मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और गोवा सरकार के साथ मिलकर गोवा में 3-6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा। इस महोत्सव का मकसद लुसोफोन देशों के साथ भारत के सम्पर्क को और मजबूत बनाना है।

ज्ञात हो कि लुसोफोन देशों में पुर्तगाल, ब्राजील, अंगोला, मोजाम्बिक, केप वेर्दे, गिनी बिसाऊ, साओ तोम और प्रिंसिपे शामिल हैं ।

इसमें बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का उद्घाटन तीन दिसंबर को गोवा के राजभवन में वहां के मुख्यमंत्री प्रमोदी सावंत करेंगे । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी होंगी । 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM