खबरे |

खबरे |

Akshay Kumar: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Published : May 5, 2023, 7:01 pm IST
Updated : May 5, 2023, 7:01 pm IST
SHARE ARTICLE
The release date of 'Bade Miyan Chote Miyan' came in front,
The release date of 'Bade Miyan Chote Miyan' came in front,

फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।

मुंबई : अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' अगले साल ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट कंपनी ने किया है और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने एक बयान में कहा, ‘‘ 'बड़े मियां छोटे मियां' हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म परियोजनाओं में से एक है और इसमें तीन दिग्गजों- अक्षय सर, पृथ्वीराज और टाइगर के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ विश्व स्तरीय एक्शन दृश्यों के साथ कलाकारों का मनमोहक अभिनय लोगों के होश उड़ा देगा। हम 2024 में ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में इस भव्य फिल्म के प्रदर्शन को लेकर उत्सुक हैं। ’’

फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड, लंदन, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न स्थलों पर की गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM