खबरे |

खबरे |

सेल्फी लेने आए फैन पर भड़के सनी देओल, यूजर्स बोले- लहजा तो देखो
Published : Aug 17, 2023, 6:30 pm IST
Updated : Aug 17, 2023, 6:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कई यूजर्स ने उनके इस रवैये की सोशल मीडिया मंच पर आलोचना की है तथा कुछ ने इसे हाल में रिलीज हुई ‘‘गदर-2’’ फिल्म की सफलता का नतीजा बताया है।

मुंबई: बॉलीवूड एक्टर सनी देओल फिल्म ‘गदर-2’ के बाद अब एक और वजह से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें कथित तौर पर अपने साथ तस्वीर खिंचाने की कोशिश कर रहे एक प्रशंसक पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर प्रसारित वीडियो में देओल हवाई अड्डे से बाहर निकल रहे हैं तभी एक प्रशंसक उनके करीब आता है और अभिनेता के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है।

जब फैन को तस्वीर खींचने में वक्त लगता है तो नाराज दिख रहे अभिनेता पंजाबी में कहते हैं, ‘‘ले ना फोटो’’। इससे दो दिन पहले देओल की एक और वीडियो आयी थी जिसमें वह उनके साथ तस्वीर लेने की कोशिश करते हुए महिला प्रशंसकों द्वारा उन्हें छूने की कोशिश करने पर नाराज होते दिख रहे थे।

कई यूजर्स ने उनके इस रवैये की सोशल मीडिया मंच पर आलोचना की है तथा कुछ ने इसे हाल में रिलीज हुई ‘‘गदर-2’’ फिल्म की सफलता का नतीजा बताया है।

एक यूजर ने लिखा, ‘‘सनी देओल का लहजा देखो। ‘ले ना फोटो’। लोगों को बॉलीवुड कलाकारों के पीछे भागना बंद करना चाहिए। उन्हें अकेले रहने दो। वे इस लायक नहीं हैं कि उन पर समय या ऊर्जा लगायी जाए।’’ एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया, ‘‘सनी देओल भाई, तेरे में किस बात का घमंड है? सालों बाद एक फिल्म चली है, थोड़ा हम्बल (विनम्र) हो जा।’’

हालांकि, कुछ लोगों ने सनी देओल का समर्थन भी किया।

एक यूजर ने लिखा, ‘‘कुछ लोग सेल्फी के लिए प्रशंसकों पर गुस्सा होते हुए तथा कुछ ‘मुझे छूओ मत’ कहते हुए उनका वीडियो साझा कर रहे हैं। दोनों बार सनी देओल सही हैं और अपने निजता के अधिकार को बनाए हुए हैं। चूंकि वह विनम्र हैं तो आप सेल्फी लेने, गले लगाने तथा किसी भी चीज के लिए उनका पीछा नहीं कर सकते।’’.

देओल की ‘गदर-2’ फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और यह ब्लॉकबास्टर फिल्म बन गयी है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 261.35 करोड़ रुपये की कमायी की है। अनिल शर्मा के निर्देशन वाली यह फिल्म देओल की 2001 में आयी सुपरहिट फिल्म ‘‘गदर : एक प्रेम कथा’’ का सीक्वल है जिसमें अभिनेता ने तारा सिंह की यादगार भूमिका निभायी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM