खबरे |

खबरे |

मूसेवाला के घर गूंजेगी किलकारियां, माता चरण कौर अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी डिलीवरी
Published : Mar 10, 2024, 4:05 pm IST
Updated : Mar 10, 2024, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Moose Wala mother Charan Kaur admitted in hospital, delivery will happen soon
Moose Wala mother Charan Kaur admitted in hospital, delivery will happen soon

सिद्धू की मौत के बाद उनके परिवार वाले काफी अकेले हो गए थे, क्योंकि सिद्धू उनका इकलौता बेटा था।

Sidhu Moosewala news in hindi: दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के घर पर किसी भी समय किलकारी गूंज सकती है। सिद्धू की मां चरण कौर गर्भवती हैं। पता चला है कि उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती है। सिद्धू की मौत के बाद उनके परिवार वाले काफी अकेले हो गए थे, क्योंकि सिद्धू उनका इकलौता बेटा था। इसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया। इसके बाद माता चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का सहारा लिया।

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मनसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस बीच, उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर हलफनामा दाखिल किया। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी। इस हिसाब से अब उनकी उम्र करीब 58 साल और बलकौर सिंह की उम्र करीब 60 साल है।

29 मई 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला तब 28 साल के थे। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है। इस पूरी साजिश को अंजाम दिया कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल और भतीजा सचिन थापन भी शामिल थे।

पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। हत्या के बाद से माता-पिता अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

(For more news apart from Moosewala mother Charan Kaur admitted in hospital, delivery will happen soon News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM