खबरे |

खबरे |

Grammy Awards 2024: फ्यूजन बैंड 'शक्ति' ने मचाई धूम, जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन को मिला सम्मान
Published : Feb 5, 2024, 11:41 am IST
Updated : Feb 5, 2024, 11:41 am IST
SHARE ARTICLE
Grammy Awards 2024: Zakir Hussain Shankar Mahadevan fusion band wins Grammy
Grammy Awards 2024: Zakir Hussain Shankar Mahadevan fusion band wins Grammy

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ने तीसरी बार इस अवॉर्ड को अपने नाम

Zakir Hussain, Shankar Mahadevan win Grammy Awards 2024 news in Hindi: भारत को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में बड़ी जीत मिली है। बता दें कि भारतीय फ्यूज़न बैंड 'शक्ति' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम' का अवॉर्ड मिला है। बैंड में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉघलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वग्नेश और गणेश राजगोपालन जैसे प्रतिभाशाली संगीत कलाकार हैं। इस बैंड के अलावा बांसुरी वादक राकेश चौरसिया को भी ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। वहीं इस साल इस बड़े कार्यक्रम का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो में आयोजित हुआ।

फ्यूजन बैंड 'शक्ति' ने ग्रैमी में मचाई धूम 

66वें ग्रैमी अवार्ड्स में 'शक्ति' को उनके नवीनतम संगीत एल्बम 'दिस मोमेंट' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम' श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। बैंड ने 45 वर्षों में अपना पहला एल्बम जारी किया, जिसने सीधे ग्रैमी पुरस्कार जीता। अंग्रेजी गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन, भारतीय वायलिन वादक एल. शंकर, तबला वादक जाकिर हुसैन और टी.एच. 'विक्कू' विनायकराम के साथ फ्यूजन बैंड 'शक्ति' की शुरुआत की, लेकिन 1977 के बाद यह बैंड ज्यादा सक्रिय नहीं रहा। वहीं 2020 में, बैंड फिर से एकजुट हुआ और 'शक्ति' के रूप में 46 साल बाद अपना पहला एल्बम 'दिस मोमेंट' जारी किया, जिसकी सफलता के कारण ही इस बैंड को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाज़ा गया। 

तीसरी बार जाकिर हुसैन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड

भारत के मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन इससे पहले भी कई बार ग्रैमी अवॉर्ड में अपनी कला के लिए सराहे जा चुके हैं। इस बार के ग्रैमी अवॉर्ड में तबला वादक जाकिर हुसैन ने तीसरी बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। 

(For more news apart from Zakir Hussain, Shankar Mahadevan win Grammy Awards 2024 news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM