खबरे |

खबरे |

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर अनुराग ठाकुर ने फिल्म ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को दी बधाई
Published : Mar 13, 2023, 1:40 pm IST
Updated : Mar 13, 2023, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Anurag Thakur congratulates the entire team of the film 'RRR' on winning the Oscar Award
Anurag Thakur congratulates the entire team of the film 'RRR' on winning the Oscar Award

मंत्री ने कहा, ‘‘ यह तो सिर्फ शुरूआत है, यह सुखद है कि अब दुनिया भारतीय विषय वस्तु एवं सामग्री को मान्यता दे रही है।’’

New Delhi:  सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय फिल्म 'आरआरआर' के गीत 'नाटु नाटु' के सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर इसकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह शुरूआत है। उन्होंने दुनिया द्वारा भारतीय विषय को मान्यता दिये जाने को ‘‘सुखद’’ बताया।

ठाकुर ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि भारतीय विषय वस्तु एवं सामग्री ने वैश्विक स्तर पर अपना स्थान बनाया है और भारतीय फिल्म 'आरआरआर' के गीत 'नाटु नाटु' के सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर इसकी पूरी टीम को बधाई। उन्होंने कहा कि यह भारतीय फिल्म के लिए अभूतपूर्व और ऐतिहासिक क्षण है, ब्रांड इंडिया सामने आ गया है।.

सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा, ‘‘ यह तो सिर्फ शुरूआत है, यह सुखद है कि अब दुनिया भारतीय विषय वस्तु एवं सामग्री को मान्यता दे रही है।’’

गौरतलब है कि भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है।

निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के इस गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने गाया है।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM