खबरे |

खबरे |

हिंदुत्व के बारे में कथित ‘विवादास्पद’ ट्वीट के लिए कन्नड़ अभिनेता चेतन गिरफ्तार
Published : Mar 21, 2023, 6:47 pm IST
Updated : Mar 21, 2023, 6:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Kannada actor Chetan arrested for alleged 'controversial' tweet about Hindutva
Kannada actor Chetan arrested for alleged 'controversial' tweet about Hindutva

अभिनेता द्वारा किए गए ट्वीट को ट्विटर से हटा दिया गया है।

बेंगलुरु: कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार उर्फ चेतन अहिंसा को हिंदुत्व के बारे में उनके कथित ‘विवादस्पद’ ट्वीट के लिए मंगलवार को यहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेषाद्रिपुरम पुलिस के अनुसार, शिवकुमार नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अभिनेता (40) के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता को बाद में यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिनेता ने 20 मार्च को अपने ट्वीट में कथित तौर पर कहा था, “हिंदुत्व झूठ पर निर्मित है और इसे सच से हराया जा सकता है तथा यह सच है समानता।” अभिनेता द्वारा किए गए ट्वीट को ट्विटर से हटा दिया गया है।

अभिनेता को पिछले साल फरवरी में “सरकारी विद्यालयों में हिजाब स्वीकार्य हैं या नहीं” मामले की सुनवाई कर रहे एक न्यायाधीश पर ट्वीट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।.

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM