खबरे |

खबरे |

Airtel के मुंबई में 5जी नेटवर्क पर ग्राहकों की संख्या 10 लाख हुई
Published : Mar 2, 2023, 5:13 pm IST
Updated : Mar 2, 2023, 5:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Airtel crosses 1 million customers on 5G network in Mumbai
Airtel crosses 1 million customers on 5G network in Mumbai

एयरटेल ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर भी 5जी उपभोक्ताओं के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

New Delhi: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की 5जी सेवा के उपभोक्ताओं की संख्या मुंबई में 10 लाख को पार कर गई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। एयरटेल ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर भी 5जी उपभोक्ताओं के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। सुनील मित्तल की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी ने बयान में कहा कि वह मार्च, 2024 के अंत तक एयरटेल 5जी सेवा हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए तैयार है।

कंपनी ने कहा, “देश में 5जी सबसे पहले एयरटेल लेकर आई और मुंबई द्रुत गति की एयरटेल 5जी प्लस सेवा लेने वाले आठ प्रमुख शहरों में शामिल है। एयरटेल 5जी सेवा आज देशभर के 140 शहरों में उपलब्ध है।”

मुंबई में एयरटेल 5जी प्लस की सेवाएं गेट वे ऑफ इंडिया, नरीमन पॉइंट, फिल्म सिटी, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, घाटकोपर और अंधेरी में मुंबई मेट्रो जंक्शन, छत्रपति शिवाजी रेलवे टर्मिनस (सीएसटी) में मिल रही हैं। भारती एयरटेल, मुंबई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विभोर गुप्ता ने कहा, “हम देशभर में और स्थानों पर भी अपना नेटवर्क पहुंचाना जारी रखेंगे।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM