खबरे |

खबरे |

नई दिल्‍ली जा रही IndiGo की फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
Published : Sep 4, 2023, 1:38 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

संदेह है कि एक पक्षी के विमान से टकराने के कारण तकनीकी समस्या आई।’’

भुवनेश्वर:  दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को कुछ तकनीकी खामी आने के कारण सोमवार को यहां हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। एक अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान को बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) से उड़ान भरने के 40 मिनट बाद आपात स्थिति में उतारा गया।

बीपीआईए निदेशक प्रसन्न प्रधान ने  न्युज एजेंसी  ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उड़ान के दौरान तकनीकी समस्याओं का पता चलने के बाद दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया।’’ हवाई अड्डे पर पूरी तरह आपात स्थिति की घोषणा की गई और विमान को सुरक्षित उतारा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी यात्री सुरक्षित हैं। हमें संदेह है कि एक पक्षी के विमान से टकराने के कारण तकनीकी समस्या आई।’’ अधिकारी ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद ही विमान फिर से उड़ान भर सकता है। विमान में सवार यात्री त्रिनाथ लेंका ने कहा, ‘‘उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट ने हमें तकनीकी समस्या के बारे में सूचित किया और विमान को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।’

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM