खबरे |

खबरे |

शाओमी के स्मार्टफोन पर अब रिलायंस जियो की ‘ट्रू 5जी’ पेशकश
Published : Dec 27, 2022, 6:20 pm IST
Updated : Dec 27, 2022, 6:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Reliance Jio now offers 'true 5G' on Xiaomi smartphones
Reliance Jio now offers 'true 5G' on Xiaomi smartphones

शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने कहा कि इस कदम से उसके उपभोक्ता रिलायंस जियो की 5जी सेवा का आनंद उठा पाएंगे।

New Delhi : मोबाइल फोन विनिर्माता शाओमी इंडिया ने रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं को 5जी सेवा ‘ट्रू 5जी’ की पेशकश करने के लिए इस दूरसंचार सेवा कंपनी के साथ भागीदारी की मंगलवार को घोषणा की।

शाओमी ने बयान में कहा कि रिलायंस जियो के नेटवर्क पर उपलब्ध ‘ट्रू 5जी’ सेवा के इस्तेमाल लायक बनाने के लिए उसके स्मार्टफोन धारकों के पास सॉफ्टवेयर अपडेट भेज दिया गया है।

इस अपडेट को डाउनलोड करने के बाद शाओमी के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल में रिलायंस की 5जी सेवा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा कंपनी के शाओमी और रेडमी ब्रांड वाले 5जी-समर्थित फोन में ही उपलब्ध होगी।

शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने कहा कि इस कदम से उसके उपभोक्ता रिलायंस जियो की 5जी सेवा का आनंद उठा पाएंगे।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि इस भागीदारी के तहत शाओमी के सभी आगामी 5जी फोन में स्टैंडअलोन (एसए) कनेक्टिविटी शुरू से ही उपलब्ध कराई जाएगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM