खबरे |

खबरे |

Neuralink News: फोन और कंप्यूटर पर टिक-टिक कर थक गए हैं? अब सिर्फ सोचने से चलेंगे ये यंत्र
Published : Jan 30, 2024, 6:14 pm IST
Updated : Jan 30, 2024, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
  Elon Musk Neuralink Announce Seccessful Implant Chip In Human Brain
Elon Musk Neuralink Announce Seccessful Implant Chip In Human Brain

न्यूरालिंक ने रविवार को एक इंसान के दिमाग में सक्सेसफुली चिप इंप्लांट किया  और अब वो व्यक्ति ठीक भी हो रहा है. 

  Elon Musk Neuralink Announce Seccessful Implant Chip In Human Brain : एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने वो कर दिखाया है जो आपको हैरान कर सकता है. पहली बार इंसान के दिमाग में चिपसेट इंप्लांट किया गया है.  एलन मस्क ने इसकी जानकारी X पर दी है.  मस्क ने इस बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि न्यूरालिंक ने रविवार को एक इंसान के दिमाग में सक्सेसफुली चिप इंप्लांट किया  और अब वो व्यक्ति ठीक भी हो रहा है. 

आपको बता दें कि काफी लंबे समय से इस विषय पर काम चल रहा था. तो चलिए आज आपको  न्यूरालिंक के इस सफलता से होने वाले फायदें के बारें में बताते हैं. 

बता दें कि  न्यूरालिंक ने अपने इस सफल प्रोडक्ट का नाम Telepathy रखा है. मस्क के अनुसार यह उन लोगों के लिए एक बड़ी उम्मीद होने वाली है जिनके  हाथ या पैर काम नहीं करते है, या जिसके हाथ या पैर है ही नहीं. इसकी मदद से ऐसे लोग अपने ब्रेन से ही कंप्यूटर या स्मार्टफोन को कंट्रोल कर सकेंगे उसे चले सकेंगे.

मस्क ने दी पूरी जानकारी

मस्क ने जानकारी देते हुए X  पर लिखा - पहले इंसान में हमारी कंपनी न्यूरालिंक ने डिवाइस इम्प्लांट की है। पेशेंट अच्छी तरह से रिकवर कर रहा है। शुरुआती रिजल्ट आशाजनक हैं।'

एलन मस्क ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, 'इस डिवाइस के जरिए आप सोचने मात्र से फोन, कंप्यूटर और इनके जरिए किसी भी अन्य डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। शुरुआती यूजर वो होंगे जिनके लिंब्स यानी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।'

मस्क ने कहा, इमैजिन करें अगर स्टीफन हॉकिंग होते, तो इस डिवाइस की मदद से एक स्पीड टाइपिस्ट या नीलामीकर्ता की तुलना में ज्यादा तेजी से कम्युनिकेट कर पाते।


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM