खबरे |

खबरे |

T20 WC 2024 में ऋषभ पंत बन सकते हैं टीम इंडिया का हिस्सा!
Published : Mar 11, 2024, 7:56 pm IST
Updated : Mar 11, 2024, 7:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Rishabh Pant can be a part of Team India in T20 WC 2024 news in hindi
Rishabh Pant can be a part of Team India in T20 WC 2024 news in hindi

पिछले दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना के बाद से ऋषभ पंत क्रिकेट मैदान से दूर हैं।

T20 WC 2024 news in hindi: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वह मैदान पर वापसी के लिए लगभग फिट हैं और आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, पंत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में भी चुना जा सकता है लेकिन इसके लिए उन्हें आईपीएल में खेलना होगा। जिसके बाद ही तय होगा की क्या वे इस बार टी20 वर्ल्ड कप में होंगे या नहीं...

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा हो सकते हैं ऋषभ पंत

जानकारी के मुताबिक ऋषभ पंत के चोट से उबरने और खेल में वापसी को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ी जानकारी दी। दिसंबर 2022 में एक भीषण कार दुर्घटना के बाद से पंत खेल से दूर हैं। जय शाह ने कहा कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, अच्छी कीपिंग कर रहे हैं। हम उन्हें जल्द ही फिट घोषित करेंगे। अगर वह टी20 विश्व कप खेल सके तो यह हमारे लिए बड़ी बात होगी। वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

जय शाह ने कहा कि अगर वह कीपिंग कर सके तो वह विश्व कप में खेल सकते हैं। देखते हैं कि वे आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं। जय शाह के बयान से साफ है कि अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में विकेटकीपर के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की पहली पसंद बनने वाले हैं।

2022 में एक कार दुर्घटना में घायल हुए थे ऋषभ पंत

पिछले दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना के बाद से ऋषभ पंत क्रिकेट मैदान से दूर हैं। भारत ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती। इस सीरीज में ऋषभ पंत टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन बांग्लादेश दौरे से लौटने के बाद 30 दिसंबर की सुबह पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद से वे कई दिनों तक मैदान से दूर रहे, लेकिन अब वे जल्द ही मैदान पर नजर आ सकते है।

(For more news apart from Rishabh Pant can be a part of Team India in T20 WC 2024 News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM