खबरे |

खबरे |

Archery World Cup 2024: भारतीय पुरुष टीम ने 14 साल बाद तीरंदाजी विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक
Published : Apr 28, 2024, 4:38 pm IST
Updated : Apr 28, 2024, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian men team won gold medal in Archery World Cup after 14 years news in hindi
Indian men team won gold medal in Archery World Cup after 14 years news in hindi

विश्व कप फाइनल में तीरंदाजी पावर हाउस पर भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की पहली जीत है

Archery World Cup 2024 News: धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने रविवार को यहां ऐतिहासिक जीत के साथ मौजूदा ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को चौंका दिया और 14 साल बाद तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता।

यह विश्व कप फाइनल में तीरंदाजी पावर हाउस पर भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की पहली जीत है, और इससे आगामी पेरिस ओलंपिक में कोटा हासिल करने की उनकी संभावना बढ़ जाएगी।

गौर हो कि तरुणदीप राय , प्रवीण जाधव और धीरज बोम्मदेवरा की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने रविवार को शंघाई, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में तीरंदाजी विश्व कप 2024 में स्वर्ण पदक जीता , जबकि दीपिका कुमारी ने महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता।

भारत ने अंकिता भक्त और धीरज की बदौलत मिश्रित टीम रिकर्व में कांस्य पदक जीता और शंघाई प्रतियोगिता को आठ पदकों - पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ समाप्त किया। देश के कंपाउंड तीरंदाजों ने शनिवार को चार स्वर्ण सहित पांच पदक जीते।

(For more news apart from Indian men team won gold medal in Archery World Cup after 14 years news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: india

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM