खबरे |

खबरे |

Health Tips: जानिए केसर का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ
Published : Mar 4, 2024, 6:22 pm IST
Updated : Mar 4, 2024, 6:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Know the health benefits of drinking saffron water news in hindi
Know the health benefits of drinking saffron water news in hindi

केसर में पोटेशियम, कैल्शियम, फोलिक एसिड, विटामिन सी होता है

Health Tips: saffron water news in hindi: केसर को सबसे महंगे मसालों में से एक माना जाता है। केसर प्राकृतिक उपचार और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। इसके सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है। तो वहीं केसर का प्रयोग प्राचीन काल से ही किया जाता रहा है। आज भी कई घरों में केसर का प्रयोग किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि खाली पेट केसर का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट केसर का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। केसर में पोटेशियम, कैल्शियम, फोलिक एसिड, विटामिन सी, विटामिन बी और फाइबर जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में इसके सेवन से न केवल शरीर स्वस्थ रहता हैं। वहीं हमारे शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं इसके उपयोग के लाभ,..

चमकदार हो जायेगी त्वचा

माना जाता हैं कि, खाली पेट केसर का पानी पीने से त्वचा में चमक आती है। केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं और उसका रंग निखारते हैं। इसके साथ ही केसर का पानी रक्त संचार को बढ़ावा देता है जिससे चेहरे पर चमक आती है।

मानसिक स्थिति में सुधार

वहीं केसर का पानी पीने से मानसिक स्थिति अच्छी रहती है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी मानसिक तनाव को कम करते हैं और मानसिक शांति देते हैं। ऐसे में इसकी चाय पीने से आपको आराम मिलेगा वहीं आपका शरीर भी अच्छा महसूस करेगा।

वजन नियंत्रित करने में मददगार

वहीं अगर आप वजन कम करने का सोच रहे है तो केसर आपकी मदद कर सकता हैं, केसर का पानी पीने से वजन नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है और भोजन के पाचन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा केसर का पानी भूख को भी कम करता है, जिससे आपका ज्यादा खाने का मन नहीं होता और आप अपना वजन नियंत्रित रख सकते हैं।

वैसे तो केसर का पानी पीने के कई फायदे हैं लेकिन अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। साथ ही अगर आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका इस्तेमाल करें। 

 (For more news apart from Health Tips: Know the health benefits of drinking saffron water News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: health tips

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM