खबरे |

खबरे |

बिहार के नीरो की तरह नीतीश कुमार उस समय जश्न-ए-इफ्तार का आनंद ले रहे हैं जब बिहार जल रहा है : निखिल आनंद
Published : Apr 4, 2023, 6:39 pm IST
Updated : Apr 4, 2023, 6:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Like Nero of Bihar, Nitish Kumar is enjoying Jashn-e-Iftar when Bihar is burning: Nikhil Anand
Like Nero of Bihar, Nitish Kumar is enjoying Jashn-e-Iftar when Bihar is burning: Nikhil Anand

उन्होंने कहा कि बिहार आज वहीं वापस आ गया हैं जहां से हमने राज्य के विकास की यात्रा 2005 में शुरू की थी।

New Delhi: भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि "बिहार के नीरो की तरह नीतीश कुमार उस समय जश्न-ए-इफ्तार का आनंद ले रहे हैं जब बिहार जल रहा है। ठीक उसी तरह जैसे नीरो रोम के जलने के वक्त बांसुरी बजाने का आनंद ले रहा था। लालकिले की पृष्ठभूमि में बैठकर मौलाना टोपी पहन नीतीश कुमार मोहम्मद बिन तुगलक की तरह, उन्हीं की भूमिका में दिख रहे हैं।

जिस तरह से मोहम्मद बिन तुगलक ने अपनी शासकीय अहंकार और जिद्द में दिल्ली से दौलताबाद और वापस आने के अपने सफर में जान- माल- जनजीवन तबाह कर दिया और अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। उसी तरह बिहार के मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए लगातार कई यू-टर्न से बिहार एवं बिहारवासियों को फिर से उसी स्थान पर, जीरो पर लाकर खड़ा कर दिया है। बिहार आज वहीं वापस आ गया हैं जहां से हमने राज्य के विकास की यात्रा 2005 में शुरू की थी।

नीतीश कुमार ने सिर्फ अपने अहंकार को संतुष्ट करने और अपनी कुंठाओं को शांत करने के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया है। सिर्फ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा और पीएम बनने के दिवास्वप्न के लिए, नीतीश जी ने राजद की गोद में बैठना स्वीकार कर लिया और बिहार की जनता को दाँव पर लगा दिया। बिहार की जनता के समर्थन से, भाजपा 2024 और 2025 में बिहार के नीरो और मुहम्मद बिन तुगलक बने नीतीश कुमार सत्ता से उखाड़ कर बाहर कर देगी।"

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM