खबरे |

खबरे |

Bihar to Ayodhya news:बिहार वासियों के लिए अच्छी खबर, 12 मार्च को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात
Published : Mar 9, 2024, 3:40 pm IST
Updated : Mar 9, 2024, 3:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Good news for Bihar,  PM modi gift of Vande Bharat train on March 12 news in hindi
Good news for Bihar, PM modi gift of Vande Bharat train on March 12 news in hindi

पटना और लखनऊ के बीच वंदे भारत शुरू होने से बिहार के लोगों के लिए अयोध्या जाना आसान हो जाएगा।

Bihar to Ayodhya news in hindi: बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वे रामलला दर्शन के लिए वंदे भारत ट्रेन से अयोध्या जा सकेंगे। दरअसल, जल्द ही पटना को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह वंदे भारत ट्रेन पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक चलेगी। पटना और लखनऊ के बीच वंदे भारत शुरू होने से बिहार के लोगों के लिए अयोध्या जाना आसान हो जाएगा।

बता दें कि इसको लेकर केंद्रीय मंत्री और आरा सांसद आरके सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी मिल गई है, जिसे 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।

इस रूट पर चलेंगी ये तीनों ट्रेनें

जानकारी के मुताबिक, पटना से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर, साहबगंज, अकबरपुर होते हुए लखनऊ जाएगी। इस ट्रेन को हफ्ते में 6 दिन चलाने की तैयारी है। 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति वाली वंदे भारत ट्रेन इस मायने में अनूठी है कि यह एक ही दिन में पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक चलेगी और उसी दिन वापस आएगी।

झारखंड को मिली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

झारखंड को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गयी है। रांची से वाराणसी के बीच इस ट्रेन का परिचालन 12 मार्च से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन रांची से वाराणसी तक की दूरी 6 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। आपको बता दें कि झारखंड में रांची से पटना और रांची से हावड़ा के बीच 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहले से ही चल रही हैं।

 (For more news apart from Good news for Bihar,  PM modi gift of Vande Bharat train on March 12 News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: pm modi, bihar

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM