खबरे |

खबरे |

सिद्धांतविहीन राजनीति की राह पर हैं नीतीश कुमार : मोर्चा
Published : Apr 12, 2023, 6:39 pm IST
Updated : Apr 12, 2023, 6:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Nitish Kumar is on the path of principleless politics: Morcha
Nitish Kumar is on the path of principleless politics: Morcha

नीतियों सिद्धांतों को तिलांजलि देते हुए कांग्रेस की गोद में जाने को मजबूर हो चुके हैं .

पटना : राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो एवं मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते प्रभाव एवं लोकप्रियता से इतना घबरा गए हैं कि उन्होंने संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं महान समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया के नीतियों सिद्धांतों को तिलांजलि देते हुए कांग्रेस की गोद में जाने को मजबूर हो चुके हैं .

मोर्चा नेताओं ने आगे कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया ने अपने राजनीतिक व सामाजिक जीवन में सदैव गैर कांग्रेसवाद की आवाज बुलंद की और कांग्रेस की हुकूमत के विरोध में अपनी राजनीतिक लड़ाई को आगे बढ़ाया। कभी नीतीश कुमार को राजनीतिक पाठ पढाने वाले राम मनोहर लोहिया ,लोकनायक जयप्रकाश नारायण एव कर्पुरी ठाकुर जो ताउम्र गैर कांग्रेसवाद की राजनीति को बल दिये आज उनके विचारों और सिद्धांतो को तिलांजलि देते हुये नीतीश जी कांग्रेस की गोद मे जाकर बैठने की तैयारी कर रहे है जो यह दर्शाता है कि नीतीश जी की न तो कोई नीति है और ना ही सिद्धांत।बिहार मे लोहिया,जेपी और कर्पुरी जी के सिद्धान्तो और विचारों की बात कर उनकी नीतियों पर चलने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जबाब दे कि आज उनका लोहियावाद,समाजवाद और जेपी की नीतियाँ कहा चली गयी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM