खबरे |

खबरे |

चिराग पासवान का दावा, कहा - उनकी पार्टी राष्ट्रव्यापी विस्तार की योजना
Published : Mar 14, 2023, 6:03 pm IST
Updated : Mar 14, 2023, 6:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Chirag Paswan claims, said – his party plans to expand nationwide
Chirag Paswan claims, said – his party plans to expand nationwide

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि राज्य में कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

New Delhi: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रव्यापी विस्तार की योजना बना रही है। यहां राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता के दौरान उन्होंने यह बात कही। पासवान ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिए और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

लोजपा (रामविलास) ने इस साल पहली बार नगालैंड विधानसभा चुनाव लड़ा और राज्य में दो सीटों पर जीत हासिल की। चिराग ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी ने नगालैंड में अपनी उपस्थिति दर्ज की है और आने वाले दिनों में, हमारी पार्टी और मजबूत होगी। हम कई अन्य राज्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के विस्तार की रणनीति पर चर्चा हुई। दूसरे राज्यों के हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विस्तार के संबंध में अपने विचार रखे।’’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि राज्य में कानूनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM