खबरे |

खबरे |

सम्राट अशोक के जन्मतिथि पर कुशवाहा समाज का दो दिवसीय चिंतन शिविर होगा आयोजित : रुद्र प्रताप
Published : Mar 17, 2023, 1:54 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 1:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Kushwaha Samaj's two-day meditation camp will be organized on the birth anniversary of Emperor Ashoka: Rudra Pratap
Kushwaha Samaj's two-day meditation camp will be organized on the birth anniversary of Emperor Ashoka: Rudra Pratap

इस भोज में मधुबनी के 85 गांव के कुशवाहा समाज के लोग शामिल होंगे।

पटना: युवा विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र प्रताप कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि सम्राट अशोक के जन्मतिथि के मौके पर सकल चौरासी कल्याण समिति के बैनर तले 29 से 31 मार्च तक मधुबनी में आयोजित होने वाले कुशवाहा समाज के जिला स्तरीय भोज व चिंतन शिविर में वे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके लिए समिति ने उन्हें आमंत्रण दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इस भोज में मधुबनी के 85 गांव के कुशवाहा समाज के लोग शामिल होंगे। सामाजिक स्तर पर होने वाले इस भोज में तकरीबन 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। 

इस दौरान उन्होंने हाजीपुर स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सीने में एक ओर सम्राट अशोक तो दूसरी ओर शहीद जगदेव बाबू बसते हैं।

उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा का नाम लिए बगैर कहा कि कुशवाहा समाज के नेता महात्मा गांधी को माला पहनाकर विरासत बचाओ यात्रा कर रहे हैं लेकिन मौर्य के राजा सम्राट अशोक को बिल्कुल भुला दिए। कहा कि एक बार फिर मौर्यवंशी जागेगा और ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगा। उन्होंने कहा कि 2025 से पहले राजधानी पटना के गांधी मैदान में सम्राट अशोक का प्रतिमा स्थापित करेंगे, इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी देना पड़ेगा तो देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम सम्राट अशोक के सपनों का भारत बनाएंगे। इस मौके पर युवा विचार मंच के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM