खबरे |

खबरे |

आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने अयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Published : May 17, 2023, 4:22 pm IST
Updated : May 17, 2023, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यह आयोजन आयुष्मान भारत फाउंडेशन के महत्वकांक्षी परियोजना "आयुष्मान मोबाइल हेल्थ क्लिनिक" के तत्वाधान में किया गया। 

Patna: आयुष्मान भारत फाउंडेशन और ग्राम विकास सेवा समिति सुखीसेमरा के संयुक्त तत्वाधान में सुखीसेमरा, पोस्ट जैतापुर मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार को हुआ। यह आयोजन आयुष्मान भारत फाउंडेशन के महत्वकांक्षी परियोजना "आयुष्मान मोबाइल हेल्थ क्लिनिक" के तत्वाधान में किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चर्म रोग बिशेषज्ञ - सह - आयुष्मान भारत फाउंडेशन (डॉ संघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के गुप्ता थे। उन्होंने लोगों को बताया कि इस बदलते हुए मौसम में वायरल फीवर (मौसमी बुखार) और स्किन डिजीज (चर्म रोग) से संबंधित परेशानियों से बचने के लिए हम लोगों को बिशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने  बचाव से सम्बंधित अनेक सुझाव  बताए। शिविर में लगभग 200 से अधिक संख्या मे स्थानीय लोग शामिल हुए। शिविर ने लोगो को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और दवा दी।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अधिवक्ता रोहित कुमार झा, चन्दन कुमार झा, सह संयोजक धीरज झा, सनी झा, मोहित झा, कुणाल झा एवम रामु झा उपस्थित थे। 

 निः शुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ आशीष अग्रवाल, डॉ  कुमार राजकिरण निदेशक महर्षि बाल्मीकि पैरामेडिकल कालेज मोतिहारी ने उपस्थित होकर लोगो को स्वास्थ्य सम्बंधित परामर्श दिए।

आज के शिविर मे  महर्षि बाल्मीकि पैरामेडिकल कालेज मोतिहारी के छात्र दीपक कुमार , इंद्रजीत कुमार, प्रेम कुमार, रोहन पाण्डेय, धीरज कुमार  ने बिशेष रूप से अपनी सेवाएं दिए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM