खबरे |

खबरे |

जेपी सेनानी को परिवहन की बस में मिले आरक्षित सीट: कमलेश
Published : May 20, 2023, 3:57 pm IST
Updated : May 20, 2023, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
JP fighter got reserved seat in transport bus: Kamlesh
JP fighter got reserved seat in transport bus: Kamlesh

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।

जहानाबाद: जदयू के प्रदेश स्तर के नेता सह जेपी सेनानी कमलेश प्रसाद चंद्रवंशी ने परिवहन विभाग के मंत्री से मिलकर जेपी सेनानी को बिहार सरकार के अंदर चलने वाले परिवहन बसों में आरक्षित सीट करने की मांग की है। उन्होंने मंत्री से कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जेपी सेनानी को बेहतर सुविधा देने के लिए एक बेहतर कदम उठाने के लिए तत्पर हैं। सभी परिवहन विभाग के बसों में जेपी सेनानी को सीट आरक्षित कर उन्हें सुविधा प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर आज पूरा बिहार विकासमय है। उन्होंने आज परिवहन विभाग के मंत्री से मिलकर जेपी सेनानी को सुविधा प्रदान करने के लिए अपने अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि जेपी सेनानी सलाहकार परिषद की गठन की जाए ताकि प्रदेश के गांव-गांव तक मुख्यमंत्री के विभिन्न योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाई जा सके। उनके साथ मिलने वालों में जदयू के और नेता मौजूद थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM