खबरे |

खबरे |

रंजीत कुमार झा बने जदयू के प्रदेश महासचिव
Published : Mar 22, 2023, 6:12 pm IST
Updated : Mar 22, 2023, 6:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Ranjit Kumar Jha became state general secretary of JDU
Ranjit Kumar Jha became state general secretary of JDU

रंजीत कुमार झा पिछली कमेटी में प्रदेश सचिव थे।

पटना, (संवाददाता) : मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के गंगद्वार गाँव निवासी रंजीत कुमार झा को जनता दल यू की नवगठित प्रदेश कमिटी में प्रदेश महासचिव बनाया गया है। कल जारी हुए पार्टी की नवगठित कमिटी में महासचिव बनने पर रंजीत कुमार झा ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है।  

झा ने कहा कि पार्टी ने विश्वास कर मुझे यह जो दायित्व सौंपा है उसके प्रति हर क्षण ईमानदारी से पार्टी की गरिमा के अनुरूप जनहित में कार्य करूँगा एवं संगठन को शक्ति प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पिछले 18 सालों में प्रदेश में किये गये कार्यों को जन जन तक पहुँचाना और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।

 इसके अलावा संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारी निर्देशित की जायेगी उसको पूरी तरह निभाऊंगा।  बता दें, रंजीत कुमार झा पिछली कमेटी में प्रदेश सचिव थे। सुपौल एवं दरभंगा जिला के जिला संगठन प्रभारी भी रह चुके हैं।  उसके पूर्व में युवा जद यू के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व भी संभाला है। झा 2019 से लगातार पार्टी के राज्य परिषद सदस्य हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM