खबरे |

खबरे |

विपक्षी एकजुटता की कवायद के बीच CM नीतीश ने खरगे और राहुल से की मुलाकात
Published : May 22, 2023, 6:14 pm IST
Updated : May 22, 2023, 6:14 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Nitish met Kharge and Rahul amidst the exercise of opposition solidarity
CM Nitish met Kharge and Rahul amidst the exercise of opposition solidarity

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष के प्रमुख नेताओं की एक बैठक हो सकती है।

New Delhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता के प्रयासों के तहत सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि खरगे के आवास '10 राजाजी मार्ग' पर हुई इस मुलाकात में विपक्षी एकजुटता के प्रयासों को मजबूत करने और पटना में संभावित बैठक को लेकर चर्चा हुई है।

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष के प्रमुख नेताओं की एक बैठक हो सकती है।

इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मौजूद थे। इससे पहले, गत शनिवार को कर्नाटक में सिद्धरमैया और उनकी सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई प्रमुख नेता नजर आए थे और यहां से विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया था।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जद (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं।

इस प्रयास के तहत खरगे कई विपक्षी नेताओं से बात और मुलाकात कर चुके हैं। दूसरी तरफ नीतीश कुमार भी कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर (सभी को) एक मंच पर आने की सलाह दे चुके हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM