खबरे |

खबरे |

CM नीतीश ने UPSC के सिविल सेवा परीक्षा 2022 के सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई
Published : May 23, 2023, 6:12 pm IST
Updated : May 23, 2023, 6:12 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

उन्होंने कहा, ‘‘देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगी।’’

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल हुए अभ्यर्थियों को मंगलवार को बधाई एवं शुभकामनायें दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुमार ने कहा कि इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष चार में लड़कियां ही रहीं हैं। उन्होंने शीर्ष चार में स्थान प्राप्त करने वाली इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरति एन. एवं स्मृति मिश्रा को विशेष तौर पर बधाई देते हुये कहा है कि यह बेहद खुशी की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बक्सर की गरिमा लोहिया ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगी।’’

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM