खबरे |

खबरे |

Bihar lok sabha news: लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले घटक दलों ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
Published : Mar 24, 2024, 5:50 pm IST
Updated : Mar 24, 2024, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Democratic Samajwadi Party led constituent parties released the first list of candidates
Democratic Samajwadi Party led constituent parties released the first list of candidates

कुल 09 प्रत्याशियों के नामों के अलावा कुल 17 प्रत्याशियों के नामों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है

Bihar lok sabha news in hindi: पटना, प्रदेश में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में जागरूक समाज दल, लोकप्रिय समाज पार्टी, राष्ट्रीय अतिपिछडा अधिकार मंच, अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन), भारतीय नाई समाज तथा सम्राट अशोक वंशज संघ के संयुक्त गठबंधन ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इस आशय की घोषणा बिहार चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्याम नन्दन ठाकुर ने आज पटना के मनोहरपुर, कछुआरा स्थित चुनाव अभियान समिति के कैंप कार्यालय में घटक दलों की संपन्न हुई बैठक के उपरान्त दी।

उन्होंने बताया कि अब तक प्रथम एवं द्वितीय चरण के कुल 09 प्रत्याशियों के नामों के अलावा कुल 17 प्रत्याशियों के नामों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है, तथा शीघ्र ही अन्य 23 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर फैसला घटक दलों की संयुक्त बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि घटक दलों की आज संपन्न हुई संयुक्त बैठक में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं जाने माने समाजवादी चिन्तक माननीय रघु ठाकुर जी को बिहार के नवादा या किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने से सम्बंधित आग्रह-पत्र प्रेषित करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है।

ठाकुर ने आगे बताया कि आज बैठक के उपरान्त निम्नलिखित नामों पर लगभग अंतिम रूप से फैसला ले लिया गया है, जिसमें धीरेन्द्र प्रसाद(गया), शक्ति कुमार(जमुई), डा० अरुण कुमार वर्मा(औरंगाबाद), संजय मालाकार(किशनगंज), हरि महतो प्रसाद(भागलपुर), सुखदेव पंडित(कटिहार), ब्रजकिशोर ठाकुर(पूर्णिया), विरेन्द्र कुमार(बांका) के अलावा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष-सह-बिहार चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्याम नन्दन ठाकुर(जहानाबाद), राष्ट्रीय अतिपिछडा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-बिहार चुनाव अभियान समिति के सदस्य जितेन्द्र ठाकुर(नालंदा), राष्ट्रीय अतिपिछडा अधिकार मंच के कोषाध्यक्ष-सह-बिहार चुनाव अभियान समिति के सदस्य गुलाब प्रसाद(पटना साहिब), विश्वनाथ प्रसाद(आरा), श्रीमति अर्चना शर्मा(मुजफ्फरपुर), विमल ठाकुर(पूर्वी चंपारण), मनोज ठाकुर(महाराजगंज), श्रीमति प्रमिला देवी/ उमेश्वर प्रसाद (सिवान) के नाम शामिल हैं।

(For more news apart from Democratic Samajwadi Party led constituent parties released the first list of candidates News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM