खबरे |

खबरे |

पश्चिमी लोहानीपुर राजपूताना मैदान में अखंड अष्टयाम एवं रामचरितमानस पाठ का आयोजन, हुआ विशाल भंडारा
Published : Mar 30, 2023, 6:25 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 6:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Akhand Ashtayam and Ramcharitmanas recitation organized in West Lohanipur Rajputana Maidan
Akhand Ashtayam and Ramcharitmanas recitation organized in West Lohanipur Rajputana Maidan

अखंड अष्टयाम एवं रामचरितमानस पाठ का आयोजन लोहानीपुर विकास समिति के द्वारा किया जा रहा है।

पटना : पश्चिमी लोहानीपुर राजपूताना मैदान में  बुधवार को 11:00 बजे दिन से अखंड अष्टयाम एवं रामचरितमानस पाठ का आयोजन भक्तिभाव पूर्ण माहौल में शुरू हुआ। रामनवमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। अखंड अष्टयाम एवं रामचरितमानस पाठ का आयोजन लोहानीपुर विकास समिति के द्वारा किया जा रहा है।

लोहानीपुर विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोग आधुनिकता के इस दौर में धार्मिक आयोजनों और पूजा पाठ से विरक्त होते जा रहे हैं। आधुनिक जीवन शैली की वजह से उनके पास समय का नितांत अभाव हो रहा है। ऐसे में यह आयोजन लोगों को प्रभु श्रीराम से जोड़ने में महती भूमिका निभा रहा है। 24 घंटे के इस अखंड अष्टयाम एवं रामचरितमानस पाठ के आयोजन में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और रामनाम का जाप किया।

इस आयोजन में वैसे लोग ही पहुंचे जो काफी समय बाद ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने बताया कि अखंड अष्टयाम में भाग लेकर उन्हें मानसिक शांति मिली। दौड़ भाग की इस जिंदगी में ऐसे आयोजनों में शामिल होने के लिए अब वे आगे से जरूर समय निकालेंगे। बुधवार को 11:00 बजे दिन से शुरू हुआ यह आयोजन गुरुवार 30 मार्च को सुबह 11:00 बजे तक चली। इसके बाद इसकी पूर्णाहुति हुई।

मौके पर राजधानी के लोहानीपुर के अलावा आसपास के कई इलाकों के लोगों ने इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
गुरुवार को अष्टयाम के पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। इसमें करीब 600 भक्त प्रसाद ग्रहण करने के लिए जुटे। 
आयोजन में मेयर सीता साहू, विधान सभा के पूर्व सदस्य नीरज सिंह बबलू, डॉ विजय राय , नीरज चौहान के साथ सैकड़ो भक्तगण शामिल रहें।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM