खबरे |

खबरे |

Maithili Thakur: बिहार खादी, हस्तकला का ब्रांड एंबेसडर बनीं मैथिली ठाकुर
Published : Nov 30, 2022, 12:05 pm IST
Updated : Nov 30, 2022, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
 Maithili Thakur became the brand ambassador of Bihar Khadi, handicraft
Maithili Thakur became the brand ambassador of Bihar Khadi, handicraft

22 वर्षीय मैथिली को हाल में साल 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिलाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना गया था।

पटना : लोक संगीत में योगदान के लिए जानी जाने वाली बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर को राज्य के खादी एवं हस्तकला उद्योग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पटना में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में मैथिली को उद्योग विभाग द्वारा खादी एवं हस्तकला उद्योग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से संबंधित पत्र सौंपा गया। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है।

22 वर्षीय मैथिली को हाल में साल 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिलाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना गया था।

संगीत नाटक अकादमी और राष्ट्रीय संगीत, नृत्य एवं नाटक अकादमी ने इस महीने की शुरुआत में अपनी सामान्य परिषद की बैठक में देशभर के 102 युवा कलाकारों को साल 2019 से 2021 के बीच अपने-अपने कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए इन पुरस्कारों के लिए चुना था।

बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में जन्मी मैथिली को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अलावा मैथिली को लोक संगीत का प्रशिक्षण उनके पिता और दादा से मिला है। उन्होंने विशेष रूप से मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में लोक गीतों के गायन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

मैथिली ने अपने दो भाइयों-रिशव और अयाची के साथ विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में संगीत प्रस्तुतियां दी हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM