खबरे |

खबरे |

Chandigarh Women Day: विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने लाल साड़ी पहनकर लगाई दौड़
Published : Mar 8, 2024, 7:21 pm IST
Updated : Mar 8, 2024, 7:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Women ran a race wearing red saree on World Women's Day news in hindi
Women ran a race wearing red saree on World Women's Day news in hindi

इसमें हर वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

Chandigarh Women Day News: चंडीगढ़ की सड़कों पर लाल साड़ी पहनकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने शुक्रवार को मैराथन में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर द रन क्लब की ओर से चंडीगढ़ क्लब सेक्टर-1 में महिला दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें हर वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

साड़ी दौड़ में डॉक्टरों, सेवानिवृत्त प्रोफेसरों, फैशन डिजाइनरों, व्यवसायी महिलाओं, गृहिणियों और स्कूली छात्राओं ने भी भाग लिया। महिलाओं ने दौड़कर संदेश दिया कि अगर एक महिला अच्छे तरीके से घर चला सकती है, साड़ी पहनकर काम कर सकती है तो वह साड़ी पहनकर दौड़ भी कर सकती है। इस दौड़ में 300 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया।

इसके साथ ही महिलाओं ने ये भी दिखाया कि वो अपने काम और सेहत को लेकर कितनी सजग हैं। उनके साथ युवतियां और बुजुर्ग भी शामिल हुए। सभी महिलाएं लाल साड़ी पहने हुए थीं।

मैराथन में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। वह मैराथन में हिस्सा लेकर महिलाएं सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही थीं। दौड़ में वृद्ध महिलाएं व छोटी बच्चियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बुजुर्गों ने कहा कि बूढ़ा होने का मतलब असहाय होना नहीं है। अगर आप खुद को फिट रखेंगे तो आप किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे। यदि घर की महिला स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा।

(For more news apart from Women ran a race wearing red saree on World Women's Day News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM