खबरे |

खबरे |

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह बने अभियान समिति के अध्यक्ष
Published : Mar 12, 2023, 3:22 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 3:22 pm IST
SHARE ARTICLE
 Congress MLA Rana Gurjit Singh became the chairman of the campaign committee
Congress MLA Rana Gurjit Singh became the chairman of the campaign committee

जालंधर सीट कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी।

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कपूरथला से पार्टी विधायक राणा गुरजीत सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंजाब कांग्रेस ने ट्वीट किया, "पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह को आगामी जालंधर संसदीय उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।"

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री अवतार हेनरी को उपचुनाव के लिए समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी ने हाल ही में कई नेताओं और पूर्व विधायकों को जालंधर संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों- फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर (पश्चिम), जालंधर (मध्य), जालंधर (उत्तर), जालंधर (कैंट) और आदमपुर के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नामित किया था।

गौरतलब है कि जालंधर सीट कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी। जनवरी में जालंधर के फिल्लौर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। हालांकि, उनके निधन के बाद अभी तक उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM