खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: खुशखबरी! चंडीगढ़ से अबू धाबी के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रहा IndiGo
Published : Apr 13, 2024, 11:26 am IST
Updated : Apr 23, 2024, 2:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Indigo is going to start flights from Chandigarh to Abu Dhabi news in hindi
Indigo is going to start flights from Chandigarh to Abu Dhabi news in hindi

 शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से अभी दुबई के लिए सीधी फ्लाइट चल रही है।

Indigo is going to start flights from Chandigarh to Abu Dhabi News In Hindi: चंडीगढ़ और इसके आसपास के लोगों के लिए खुशखबरी है. दरहसल, चंडीगढ़ से अबू धाबी के बीच इंडिगो सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। जारी शेड्यूल के अनुसार 16 मई से यह फ्लाइट शुरू हो रही है, सातों दिन ऑपरेट होगी। पहली फ्लाइट 15 मई को अबू धाबी से रवाना होगी और चंडीगढ़ में 16 मई तड़के 3:30 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट शुरू होने से चंडीगढ़ यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी से सीधे जुड़ जाएगा। एयरपोर्ट अर्थारिटी के अनुसार फ्लाइट शुरू होने संबंधी हेडक्वार्टर से आधिकारिक सूचना मिल गई है। इंडिगो ने फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है।

 शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से अभी दुबई के लिए सीधी फ्लाइट चल रही है। यह फ्लाइट भी इंडिगो ही ऑपरेट कर रहा है। यही चंडीगढ़ से एकमात्र इंटरनेशनल फ्लाइट है। शारजाह की फ्लाइट पिछले साल अक्टूबर से बंद हो चुकी है। उससे पहले बैंकॉक की फ्लाइट भी बंद हो चुकी है।

फ्लाइट की टाइमिंग्स

* अबू धाबी से रात 10:15 बजे चलेगी (वहां के स्थानीय समय के अनुसार)
* चंडीगढ़ में रात 3:30 बजे लैंड होगी (यहां के समय अनुसार) 
* चंडीगढ़ से रात 2.45 बजे रवाना होगी
* अबू धाबी में सुबह 5.15 बजे पहुंचेगी (वहां के समय अनुसार)

एक ट्रैवल कंपनी के मालिक वनीत शर्मा ने बताया कि अबू धाबी के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से चंडीगढ़ से यूरोप, कानाडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। 

 बुकिंग शुरू, एयरपोर्ट पर मैनपावर बढ़ाएंगे

इंडिगो ने फ्लाइट शुरू करने की आधिकारिक जानकारी दे दी है। चूंकि ओवरनाइट फ्लाइट है, ऐसे में कस्टम और इमिग्रेशन को तीन शिफ्ट में चलाना होगा। इसके लिए अभी 20 लोगों की मैनपावर है, जिसे बढ़ाकर 30 करना होगा। यात्रियों को चंडीगढ़ से अबू धाबी और वहां से पूरी दुनिया के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिल सकेगी। इससे उन्हें टिकट भी सस्ती मिलेगी और समय भी बचेगा।

(For more news apart from Indigo is going to start flights from Chandigarh to Abu Dhabi News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM