खबरे |

खबरे |

पंजाब सरकर महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को हटाने का आदेश लेगी वापस
Published : Feb 15, 2023, 5:29 pm IST
Updated : Feb 15, 2023, 5:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab government will withdraw the order to remove Manisha Gulati, chairperson of Women's Commission
Punjab government will withdraw the order to remove Manisha Gulati, chairperson of Women's Commission

इसके पहले गुलाटी ने मंगलवार को राज्य सरकार के कदम के खिलाफ उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बुधवार को पंजाब एंव हरियाणा उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वह मनीषा गुलाटी को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के पद से हटाने का आदेश वापस लेगी। गुलाटी के वकील ने यह जानकारी दी।

इसके पहले गुलाटी ने मंगलवार को राज्य सरकार के कदम के खिलाफ उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी। राज्य सरकार ने सितंबर 2020 के उस पत्र को वापस लेकर उन्हें हटाने का कदम उठाया था जिसमें उन्हें मार्च, 2024 तक का सेवा विस्तार दिया गया था।

गुलाटी के वकील चेतन मित्तल ने कहा, ‘‘आज जब मामले को अदालत में लाया गया, तो पंजाब सरकार ने बयान जारी करके कहा कि वह खुद से आज अपना आदेश वापस ले रही है।’’ उन्होंने कहा कि इसी के साथ मनीषा गुलाटी अपने पद पर बहाल हो गई हैं। गुलाटी को मार्च 2018 में अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में महिला आयोग का प्रमुख बनाया गया था। सिंह फिलहाल भाजपा में हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM