खबरे |

खबरे |

हौसले को सलाम : दिव्यांग होने के बावजूद इस लड़की ने नहीं मानी हार, मेहनत से पाई सरकारी नौकरी
Published : May 18, 2023, 6:58 pm IST
Updated : May 18, 2023, 6:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Salute to courage
Salute to courage

मनदीप कौर औलख विकलांग हैं लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनाया बल्कि पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी हासिल कर ली।

चंडीगढ़: चुनौतियां और मुश्किलें हर इंसान को मजबूत बनाती हैं और उसके व्यक्तित्व को भी निखारती हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ने वाला व्यक्ति हमेशा सफलता प्राप्त करता है और समाज के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। इसका एक खास उदाहरण मनदीप कौर औलख ने पेश किया है।

मनदीप कौर औलख विकलांग हैं लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनाया बल्कि पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी हासिल कर ली। मनदीप कौर औलख को आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह विभाग में आइबी के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा. मनदीप कौर औलख ने रोज़ाना स्पोक्समैन के पत्रकार से बात करते हुए कहा कि विकलांग होने के कारण जीवन में कई मुश्किलें आईं, लेकिन मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करती रही। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। मैंने डबल पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने कहा कि मैं नौकरी पाने के लिए पिछले 4 साल से कड़ी मेहनत कर रही थी और आज मेरी मेहनत रंग लाई है.
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM