खबरे |

खबरे |

पंजाब सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाओं पर रोक मंगलवार दोपहर तक बढ़ाई
Published : Mar 20, 2023, 12:56 pm IST
Updated : Mar 20, 2023, 12:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab government extends ban on mobile internet and SMS services till Tuesday afternoon
Punjab government extends ban on mobile internet and SMS services till Tuesday afternoon

राज्य के अधिकारियों ने शनिवार को रविवार दोपहर तक इंटरनेट और SMS सेवाओं पर रोक लगा दी थी।

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाओं पर रोक मंगलवार दोपहर तक बढ़ा दी है। वहीं कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह की तलाश सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है। राज्य के अधिकारियों ने शनिवार को रविवार दोपहर तक इंटरनेट और SMS सेवाओं पर रोक लगा दी थी। इसके बाद इसे सोमवार दोपहर तक बढ़ाया गया था।

गृह विभाग तथा न्याय विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आदेशानुसार, ‘‘यह निर्देश दिया जाता है कि सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं (2जी/3जी/45/5जी/सीडीएमए/जीपीआरएस), सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली वॉयस कॉल के अलावा सभी डोंगल सेवाएं पंजाब में 20 मार्च (दोपहर 12 बजे से) से 21 मार्च (दोपहर 12 बजे) तक सार्वजनिक सुरक्षा के हित में, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने, शांति तथा सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए निलंबित कर दी जाएं।’’

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशानुसार, ब्रॉडबैंड सेवाओं को निलंबित नहीं किया जा रहा है ताकि बैंकिंग सुविधाएं, अस्पताल सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM