खबरे |

खबरे |

Chandigarh Lok Sabha Election 2024 news: चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर असमंजस जारी, किसको मिलेगी BJP की टिकट?

By : DISHANT

Published : Mar 27, 2024, 1:29 pm IST
Updated : Mar 27, 2024, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Confusion continues on Chandigarh Lok Sabha seat, who will get BJP ticket?
Confusion continues on Chandigarh Lok Sabha seat, who will get BJP ticket?

लोकसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ सीट पर प्रत्याशी के नाम पर अभी भी असमंजस जारी है।

Chandigarh Lok Sabha Election 2024 news in hindi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार राजनीतिक दल अपने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर सूची जारी कर रहे। वहीं लगातार कई राज्यों में राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुके है। इस बीच चंडीगढ़ में एक सबसे लोकसभा सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है।

क्या इस सीट पर हर बार की तरह कोई कलाकार आएगा, या कोई नेता ये तो नाम घोषित होने के बाद ही तय होगा। लेकिन 2 बार भाजपा के पास रही ये लोकसभा सीट क्या इस बार भी भाजपा के पास रहेगी। ये सबसे बड़ा सवाल है, भाजपा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित कई प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय कर चुकी है, लेकिन चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। जिस पर सभी की नजरें बनी हुई है।

गौर हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ सीट पर प्रत्याशी के नाम पर अभी भी असमंजस जारी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के स्थानीय नेताओं की आपसी गुटबाजी से पार्टी को नुकसान के डर से अभी भी पेंच फंसा हुआ है। इस जोखिम को देखते हुए भाजपा किसी भी नाम की घोषणा नहीं कर रही है।

गौर हो कि बीते दिनों पहले सांसद किरण खेर ने चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिए थे। लेकिन अब शहर में मौजूदा सांसद किरण खेर की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। वह खुद भी चुनाव लड़ने के सवालों पर गोलमोल जवाब दे रही हैं। वहीं लगातार मीडिया में पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व मेयर अनूप गुप्ता का नाम लोकसभा चुनाव के लिए सामने आ रहा है। ऐसे में देखना होगा कि शहर में किसका नाम भाजपा तय करेगी।

(For more news apart from Confusion continues on Chandigarh Lok Sabha seat news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM