खबरे |

खबरे |

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के इस्तीफे राष्ट्रपति को भेजे
Published : Mar 1, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Mar 1, 2023, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Satyendar Jain and Manish Sisodia (फोटो साभार PTI)
Satyendar Jain and Manish Sisodia (फोटो साभार PTI)

भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार हुए सिसोदिया और जैन ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

New Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को आप नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के इस्तीफे प्राप्त हुए हैं, जिन्हें उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगी सिसोदिया और जैन ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

अधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल ने दोनों नेताओं के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे।

राज निवास के एक अधिकारी ने कहा, “उपराज्यपाल ने मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे स्वीकार करने के मुख्यमंत्री के अनुरोध पर 28 फरवरी को राष्ट्रपति से सिफारिश की है कि इस्तीफे स्वीकार किए जा सकते हैं।”

धनशोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जैन की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी। अगस्त 2022 में आबकारी नीति घोटाले में नाम आने के बाद सिसोदिया को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। रद्द की जा चुकी आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में रविवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM