खबरे |

खबरे |

MCD चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी ने झोकी पूरी ताकत, किये 100 रोड शो, जनसभाएं
Published : Dec 1, 2022, 9:30 am IST
Updated : Dec 1, 2022, 9:30 am IST
SHARE ARTICLE
MCD Elections: To woo the voters, BJP showed its full power, did 100 roadshows, public meetings
MCD Elections: To woo the voters, BJP showed its full power, did 100 roadshows, public meetings

रोड शो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अन्नपूर्णा यादव ने भी हिस्सा लिया। MCD चुनाव 4 दिसंबर

New Delhi :  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव प्रचार के महज तीन दिन शेष रह गये हैं और केंद्रीय मंत्रियों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बुधवार को दिल्ली में करीब 100 रोड शो और जनसभाएं कीं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोक नगर के मंडोली रोड पर अपने रोड शो के दौरान आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के पिछले लगभग आठ साल के शासन में दिल्ली में विकास ‘‘नए निचले स्तर’’ पर पहुंच गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी के लिए प्रचार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए केजरीवाल सरकार को हजारों करोड़ रुपये दिए, ‘‘लेकिन यह अफसोस की बात है कि दिल्ली में यह नदी पहले से अधिक दूषित हो गई है।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय एवं दिल्ली इकाइयों के पदाधिकारियों सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर भर में लगभग 100 रोड शो, नुक्कड़ सभाएं की और घर-घर जाकर संपर्क किया।

रोड शो में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अन्नपूर्णा यादव ने भी हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर ने भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

एमसीडी के चुनाव चार दिसंबर को होंगे और सात दिसंबर को मतगणना होगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM