खबरे |

खबरे |

नड्डा ने किया ट्वीट, भारी संख्या में मतदान से विकसित गुजरात का होगा निर्माण
Published : Dec 1, 2022, 10:46 am IST
Updated : Dec 1, 2022, 10:46 am IST
SHARE ARTICLE
Nadda tweeted, a developed Gujarat will be built by voting in large numbers
Nadda tweeted, a developed Gujarat will be built by voting in large numbers

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान हो ...

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत हो रहे मतदान में लोगों से भारी संख्या में भाग लेकर विकसित गुजरात के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज गुजरात में प्रथम चरण का मतदान है। मैं सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति, विकास व समृद्धि के लिए भारी संख्या में मतदान करें, यह प्रगति का प्रमुख स्तंभ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र के इस महापर्व में आपकी भागीदारी विकसित गुजरात के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं। पहले चरण में 788 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM