खबरे |

खबरे |

न्यायिक प्रक्रिया अपना काम करेगी, मुझे न्यायपालिका पर भरोसा : बृजभूषण के खिलाफ आरोपों पर बांसुरी स्वराज
Published : Jun 2, 2023, 6:15 pm IST
Updated : Jun 2, 2023, 6:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Judicial process will take its course: Bansuri Swaraj on allegations against Brij Bhushan
Judicial process will take its course: Bansuri Swaraj on allegations against Brij Bhushan

सिंह पर कुछ महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था।

New Delhi: बृजभूषण शरण सिंह मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘‘दोहरा मानदंड’’ अपनाने के आरोप को खारिज करते हुए पार्टी नेता बांसुरी स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया अपना काम करेगी। दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भाजपा की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ की सह-संयोजक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल नीत दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि इसने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए लोक अभियोजकों की नियुक्ति में नौ महीने की देरी की। बांसुरी स्वराज ने कहा कि न्याय में देरी का मतलब न्याय से इनकार है। उच्चतम न्यायालय की वकील स्वराज ने इस आरोप का खंडन किया कि उनकी पार्टी भारतीय कुश्ती महासंघ  (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद सिंह पर ‘‘दोहरे मानदंड’’ का पालन कर रही है।

सिंह पर कुछ महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। इस मामले में अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।. स्वराज ने कहा, ‘‘मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और अब यह पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि जांच के बाद न्यायिक प्रक्रिया अपना काम करेगी।’’

दिल्ली पुलिस ने कुछ महिला पहलवानों की शिकायत पर सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। सिंह ने आरोपों से इनकार किया है। स्वराज को इस साल मार्च में भाजपा की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM