खबरे |

खबरे |

किसी भी कीमत पर अपनी योग कक्षाओं को बंद नहीं होने दुंगा : केजरीवाल
Published : Dec 2, 2022, 3:07 pm IST
Updated : Dec 2, 2022, 3:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Won't let my yoga classes stop at any cost: Kejriwal
Won't let my yoga classes stop at any cost: Kejriwal

केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में कहा,“योग कक्षाएं बंद करना पाप है, बाकी राजनीति चल सकती है।”

New Delhi :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि योजना के लिए धन की उपलब्धता हो या न हो उसके बावजूद शहर में मुफ्त योग कक्षाएं जारी रहेंगी। यह टिप्पणी शहर सरकार की ‘दिल्ली की योगशाला’ योजना से जुड़े मुद्दों की पृष्ठभूमि में आई है।

केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में कहा, “योग (कक्षाएं) बंद करना पाप है, बाकी राजनीति चल सकती है।” उन्होंने कहा, “लेकिन, निधि आए या न आए हमने तय किया है कि कक्षाएं नहीं रुकने देंगे।”

सरकार के सूत्रों ने पहले दावा किया था कि उपराज्यपाल सक्सेना ने 31 अक्टूबर के बाद योजना के विस्तार को मंजूरी नहीं दी है।

हालांकि, उपराज्यपाल (एलजी) सचिवालय के सूत्रों ने दावा किया है कि कार्यालय को 31 अक्टूबर से आगे कार्यक्रम के विस्तार की अनुमति मांगने संबंधी कोई फाइल नहीं मिली है। इसलिए, यह कहना गलत था कि एलजी ने इसके विस्तार को मंजूरी नहीं दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को घोषणा की थी कि उनकी सरकार द्वारा आयोजित की जा रही मुफ्त योग कक्षाएं बंद नहीं होंगी। उन्होंने कहा था कि वह उपराज्यपाल और भाजपा की ओर से बाधा के कारण कोई काम नहीं रुकने देंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM