खबरे |

खबरे |

Arvinder Singh Lovely Joins BJP News: कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल
Published : May 4, 2024, 4:51 pm IST
Updated : May 4, 2024, 4:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Big blow to Congress, Arvinder Singh Lovely joins BJP news in hind
Big blow to Congress, Arvinder Singh Lovely joins BJP news in hind

इससे पहले 2017 में, लवली दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ महीनों के भीतर कांग्रेस में लौट आए।

Arvinder Singh Lovely Joins BJP News In Hindi:लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को दिल्ली में झटका लगा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, शीला सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह, पूर्व विधायक नीरज बसोया बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

अरविंदर सिंह लवली ने हाल ही में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली कांग्रेस के आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में, लवली दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ महीनों के भीतर कांग्रेस में लौट आए।

गौर हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लवली को फिर से पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हालांकि, चुनाव से पहले उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा था कि वह आप के साथ गठबंधन से नाराज थे।

(For more news apart from Congress, Arvinder Singh Lovely joins BJP News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM