खबरे |

खबरे |

MCD Election : एग्जिट पोल में आप की जीत के अनुमान, केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी बधाई
Published : Dec 6, 2022, 4:42 pm IST
Updated : Dec 6, 2022, 4:42 pm IST
SHARE ARTICLE
MCD Election: Exit poll predicts AAP's victory, Kejriwal congratulates Delhiites
MCD Election: Exit poll predicts AAP's victory, Kejriwal congratulates Delhiites

आम आदमी पार्टी के दो से 13 सीटें जीतने का अनुमान है।केजरीवाल ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है।

New Delhi :  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में पार्टी की जीत के अनुमान के बाद मंगलवार को दिल्ली की जनता का आभार जताया। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में पार्टी के लिए एग्जिट पोल के अनुमान 'सकारात्मक संकेत' हैं।

तीन एग्जिट पोल में सोमवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की स्पष्ट जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान जताया गया।

सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को 10 से कम सीटें दी गई हैं। सात दिसंबर को मतगणना के बाद एमसीडी के 250 वार्डों में हुए मतदान के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने एक बार फिर हम पर विश्वास जताया है। कल (बुधवार) का इंतजार करते हैं। ’’

गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान पर केजरीवाल ने कहा कि आप जैसी नयी पार्टी को भाजपा के गढ़ माने जाने वाले राज्य में "15 से 20 फीसदी मत" मिलना एक "बड़ी बात" है।

सभी एग्जिट पोल ने गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा में 117-151 सीटों पर जीत के साथ भाजपा के लिए बड़े जनादेश का अनुमान जताया है। जबकि कांग्रेस को 16-51 के बीच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। आम आदमी पार्टी के दो से 13 सीटें जीतने का अनुमान है। गुजरात में बहुमत का आंकड़ा 92 है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है। गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है। आप वहां नयी पार्टी है और हमारी जैसी नयी पार्टी के लिए 15 से 20 फीसदी मत हासिल करना बड़ी बात है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM