खबरे |

खबरे |

एमसीडी चुनाव : 106 वार्ड में ‘आप’, 84 में भाजपा की जीत
Published : Dec 7, 2022, 1:49 pm IST
Updated : Dec 7, 2022, 1:49 pm IST
SHARE ARTICLE
MCD elections: AAP wins in 106 wards, BJP wins in 84
MCD elections: AAP wins in 106 wards, BJP wins in 84

: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) 106 वार्डों में जीत के साथ बुधवार को बहुमत के आंकड़े के करीब बढ़ती नजर आई।

 New Delhi : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) 106 वार्डों में जीत के साथ बुधवार को बहुमत के आंकड़े के करीब बढ़ती नजर आई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 84 वार्डों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। वोटों की गिनती अभी जारी है।.

अब तक घोषित नतीजों के अनुसार, कांग्रेस पांच वार्डों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि निर्दलीय शकीला सीलमपुर में विजयी रही हैं।एमसीडी में कुल 250 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 126 वार्ड में जीत जरूरी है।

चौहान बांगर में कांग्रेस की शगुफ्ता चौधरी को जीत हासिल हुई है, जबकि सुल्तानपुरी-ए में ‘आप’ के ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी, कांग्रेस की वरुणा ढाका को 6,700 से अधिक मतों से हराने में सफल रहे हैं

चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। जामा मस्जिद वार्ड में ‘आप’ की सुल्ताना आबाद ने जीत हासिल की है, जबकि दरियागंज सीट से पार्टी उम्मीदवार सारिका चौधरी ने कांग्रेस के फरहाद सूरी को 244 वोटों से हराया।

वहीं, लक्ष्मी नगर वार्ड में भाजपा की अलका राघव ने 3,819 वोटों से जीत दर्ज की। रोहिणी डी वार्ड में भी भाजपा उम्मीदवार स्मिता विजयी रही हैं, जबकि रंजीत नगर सीट ‘आप’ के अंकुश नारंग की झोली में गई है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM