खबरे |

खबरे |

एमसीडी मतगणना: ‘आप’ ने बहुमत का 126 का आंकड़ा छूआ
Published : Dec 7, 2022, 4:05 pm IST
Updated : Dec 7, 2022, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
MCD vote count: AAP touches majority mark of 126
MCD vote count: AAP touches majority mark of 126

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी कड़ी टक्कर देते हुए 97 सीट पर जीत दर्ज की और वह चार सीट पर आगे है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने अभी तक केवल सात सीट....

New Delhi :  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत का 126 का आंकड़ा छू लिया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 97 सीट पर जीत दर्ज की है।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दो बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, ‘आप’ ने 130 सीट पर जीत दर्ज की है और चार पर आगे चल रही है। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को एमसीडी के 250 वार्ड में से 126 पर जीत दर्ज करना जरूरी होता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी कड़ी टक्कर देते हुए 97 सीट पर जीत दर्ज की और वह चार सीट पर आगे है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने अभी तक केवल सात सीट अपने नाम की है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से शकीला सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM