खबरे |

खबरे |

कंझावला कांड : अदालत ने छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Published : Jan 9, 2023, 6:17 pm IST
Updated : Jan 9, 2023, 6:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Kanjhawala case: Court sent six accused to judicial custody for 14 days
Kanjhawala case: Court sent six accused to judicial custody for 14 days

अंजलि सिंह (20) की 31 दिसंबर व एक जनवरी की दरमियानी रात को उस वक्त मौत हो गई थी, जब एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी।

New Delhi :  यहां की एक अदालत ने कंझावला मामले के छह आरोपियों को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने कहा, "14 दिन की न्यायिक हिरासत मंजूर की जाती है।’’

अंजलि सिंह (20) की 31 दिसंबर व एक जनवरी की दरमियानी रात को उस वक्त मौत हो गई थी, जब एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी। अंजलि कार के नीचे फंस गई थी। उसे सुल्तानपुरी से कंझावला तक करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था ।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान पता लगा कि आरोपियों को पता था कि पीड़िता का शव पहियों में फंसा है।

हालांकि, अतिरिक्त सरकारी वकील ने उन दो आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया, जो यह देखने के लिए कार से नीचे उतरे थे कि पहियों के नीचे क्या है।

मामले के जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए जा रहे हैं और उस रास्ते का पता लगाया जा रहा है, जिससे कार गुजरी थी। उन्होंने कहा कि करीब 20 गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि एक नया गवाह जांच में शामिल हो गया है, जो दुर्घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर था।

पुलिस ने इस मामले में पिछले सोमवार को दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को पहले गिरफ्तार किया था। बाद में, उन्होंने शुक्रवार को आशुतोष को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी अंकुश खन्ना ने शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे शनिवार को जमानत मिल गई।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM