खबरे |

खबरे |

Delhi borewell news: दिल्ली में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे शख्स की मौत, शव निकाला गया बाहर
Published : Mar 10, 2024, 4:59 pm IST
Updated : Mar 10, 2024, 4:59 pm IST
SHARE ARTICLE
A person died after falling into a 40 feet deep borewell in Delhi news in hindi
A person died after falling into a 40 feet deep borewell in Delhi news in hindi

हादसे के बाद अब इसकी जांच की जा रही है, कि व्यक्ति इस बोरवेल में कैसे गिरा

Delhi  borewell news in hindi: दिल्ली में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे शख्स की मौत हो गई है। बता दें कि इस मामले में बचाव अभियान के बाद भी व्यक्ति को नहीं बचाया जा सका। वहीं हादसे के बाद अब इसकी जांच की जा रही है, कि व्यक्ति इस बोरवेल में कैसे गिरा था।

वहीं इसको लेकर जल मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के जल उपचार संयंत्र में 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरे एक व्यक्ति का शव रविवार को लगभग 12 घंटे के लंबे बचाव अभियान के बाद बाहर निकाला गया। वहीं हादसे में मरने वेले शख्स की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है,वहीं इस व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

एक्स पर एक पोस्ट में आतिशी ने कहा, 'बड़े दुख के साथ मैं यह खबर साझा कर रही हूं कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति को बचाव दल ने मृत पाया है।'शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक करीब 30 साल का पुरुष था। "वह बोरवेल रूम में कैसे दाखिल हुआ, वह बोरवेल के अंदर कैसे गिरा - इसकी पुलिस जांच करेगी।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ''मैं एनडीआरएफ टीम को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने कई घंटों तक बचाव अभियान में हर संभव प्रयास किया।'' रात करीब 1 बजे सूचना मिली कि पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में डीजेबी प्लांट के बोरवेल में एक शख्स गिर गया है। बचाव प्रयासों का नेतृत्व राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और दिल्ली अग्निशमन सेवाओं की टीमों ने किया।

(For more news apart from A person died after falling into a 40 feet deep borewell in Delhi News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: delhi

Location: India, Delhi, Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM