खबरे |

खबरे |

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री से. दर्ज
Published : Dec 10, 2022, 12:28 pm IST
Updated : Dec 10, 2022, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi's air quality 'very poor', minimum temperature 8.3 degrees Celsius. entered
Delhi's air quality 'very poor', minimum temperature 8.3 degrees Celsius. entered

201 से 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

 New Delhi : दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिन धुंध और कोहरा छाए रहने का अनुमान है तथा 16 दिसंबर तक पारा छह डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।  शहर में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 337 दर्ज किया गया और 24 घंटे का औसत एक्यूआई शुक्रवार को 314 पर रहा।

गौरतलब है कि 201 से 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में रविवार को प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ के तीसरे चरण के तहत पाबंदियां लागू करने का निर्देश दिया था जिसमें गैर आवश्यक निर्माण कार्य पर प्रतिबंध भी शामिल है।. वायु प्रदूषण का स्तर कम होने पर बृहस्पतिवार को पाबंदियां हटा ली गई थीं।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM