खबरे |

खबरे |

New Delhi: राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद 'आप' कार्यालय में छाया जश्न का माहौल
Published : Apr 11, 2023, 6:34 pm IST
Updated : Apr 11, 2023, 6:34 pm IST
SHARE ARTICLE
 After getting the status of a national party, there is a festive atmosphere in the AAP office.
After getting the status of a national party, there is a festive atmosphere in the AAP office.

आप की स्थापना नवंबर 2012 में हुई थी और करीब 10 साल में इसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया।

New Delhi: राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद नयी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय में मंगलवार को जश्न का माहौल दिखा। इस मौके पर कार्यालय परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था वहीं, कार्यकर्ता ढोल की थापों पर नृत्य करते दिखे। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता डीडीयू मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। सड़कों को पीले और नीले रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। देशभक्ति के गीतों के बीच पार्टी के सदस्यों ने मिठाइयां बांटीं। समारोह में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद थीं।

पार्टी की महिला शाखा की सीमा आर्य ने कहा, "यह पार्टी के सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। हमें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर गर्व है। यह हमारे सभी प्रयासों का फल है।"

सीमा आर्य 2013 से पार्टी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यह "गौरव की बात" है कि पार्टी को इतने कम समय में राष्ट्रीय दर्जा मिला।. आप की स्थापना नवंबर 2012 में हुई थी और करीब 10 साल में इसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी अभी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है वहीं गुजरात विधानसभा में उसके पांच एवं गोवा विधानसभा में दो विधायक हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM