खबरे |

खबरे |

दिल्ली में चार साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोप में स्कूल का कर्मचारी गिरफ्तार
Published : May 11, 2023, 6:18 pm IST
Updated : May 11, 2023, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वह स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में काम करता है।’’

New Delhi: दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल में चार वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में बृहस्पतिवार को स्कूल के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी रोहिणी पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज कराई गई शिकायत में बच्ची की मां ने स्कूल के कर्मचारी पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354बी और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पास केवल एक सुराग था कि आरोपी व्यक्ति की मूंछें थीं। छात्रा का एक मई को ही स्कूल में दाखिला कराया गया था। ’’ उन्होंने कहा कि अस्पताल में बच्ची की चिकित्सकीय जांच की गई और बाद में उसकी काउंसलिंग की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार की सुबह बच्ची द्वारा आरोपी की पहचान किए जाने के बाद सुल्तानपुरी में रहने वाले सुनील कुमार (43) को गिरफ्तार कर लिया गया। वह स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में काम करता है।’’

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM