खबरे |

खबरे |

Delhi Crime: अमन विहार में बाइक सवार हमलावरों ने कार मैकेनिक की गोली मारकर हत्या की
Published : Mar 12, 2023, 3:40 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 3:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Bike-borne assailants shot dead a car mechanic in Aman Vihar
Bike-borne assailants shot dead a car mechanic in Aman Vihar

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

New Delhi:  दिल्ली के अमन विहार इलाके में बाइक सवार दो हमलावरों ने एक कार मैकेनिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को हुई और मृतक की पहचान बेगमपुर निवासी योगेश के रूप में की गई है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बाइक सवार दो हमलावरों ने अमन विहार इलाके में योगेश की गोली मारकर हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अग्रसेन अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि मृतक कार मैकेनिक था और आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM