खबरे |

खबरे |

जेल में डालकर आप मुझे कष्ट पहुंचा सकते हैं, लेकिन मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते: सिसोदिया
Published : Mar 12, 2023, 10:33 am IST
Updated : Mar 12, 2023, 10:33 am IST
SHARE ARTICLE
You can hurt me by putting me in jail, but can't break my spirits: Sisodia
You can hurt me by putting me in jail, but can't break my spirits: Sisodia

सिसोदिया ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

New  Delhi: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से भेजे एक संदेश में कहा है कि कैद करके उन्हें ‘‘कष्ट दिया जा सकता है, लेकिन उनके हौसले को नहीं तोड़ा जा सकता।’’ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021-22 में दिल्ली आबकारी नीति बनाने और उन्हें लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है। सिसोदिया को इस सप्ताह की शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय ने भी गिरफ्तार किया था।

Image

सिसोदिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हिन्दी में ट्वीट किया गया, ‘‘साहेब, जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुंचा सकते हो, लेकिन मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते। अंग्रेजों ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को कष्ट दिए थे, मगर उनके हौसले नहीं टूटे। - जेल से मनीष सिसोदिया का संदेश।’’ सिसोदिया ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM